उपायुक्त ने किया चक्रधरपुर रेलवे चााइल्ड हेल्पलाइन डेस्क का निरीक्षण
चक्रधरपुर, मई 4 -- चक्रधरपुर, संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने रविवार को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन परिसर में संचालित रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन डेस्क की गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने रोस्टर के अनुसार उपस्थित कर्मियों से चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से अब तक रेस्क्यू किए गए बच्चों की संख्या, तदुपरांत उनके उज्जवल भविष्य हेतु किए जा रहे नियमानुसार कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चाइल्ड हेल्पडेस्क पर प्रतिनियुक्त सभी कर्मियों को अपने दायित्व के प्रति तत्पर रहते हुए चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर पूरी तरह से अंकुश लगाने का निर्देश दिया। किसी भी माध्यम से प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि हम सभी का यह दायित्व है कि जिला को बाल श्रम/बाल पलायन आदि गतिविधियों से मुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.