दुमका, दिसम्बर 11 -- दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार को खेल एवं पर्यटन विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त ने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिले के विभिन्न पर्यटक स्थलों के सुंदरीकरण एवं निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए, ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। समीक्षा में जिन प्रमुख स्थलों के कार्य शामिल थे, उनमें बासुकीनाथ धाम के तोरण द्वार, मलूटी में विद्युत व्यवस्था, बस स्टैंड के समीप स्थित स्विमिंग पूल में जल निकासी व्यवस्था तथा तातलोई में निर्माण कार्य शामिल हैं। बैठक में खेल एवं पर्यटन विभाग के अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.