दुमका, मई 1 -- दुमका, प्रतिनिधि।अगामी 3 मई को आयोजित होने वाली एनईईटी यूजी-2026 परीक्षा के सफल एवं कदाचार मुक्त संचालन को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा प्रवेश-निकास व्यवस्था का जायजा लिया। इस कार्य हेतु दुमका जिला में कुल 02 (दो) परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स दुमका एवं डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस दुमका शामिल हैं। उपायुक्त ने परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, शौचालय, बैठने की समुचित व्यवस्था एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण वातावरण ...