पलामू, अप्रैल 9 -- मेदिनीनगर/नीलांबर-पीतांबरपुर, हिटी। उपायुक्त समीरा एस ने गुरुवार को पलामू जिले के मनातू प्रखंड के बंशीखुर्द पंचायत स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की सुविधाओं एवं आधारभूत संरचना का गहन जायजा लिया लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय तक पहुंचने की समस्या प्रमुख रूप से सामने आई। विद्यालय गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर सुनसान इलाके में स्थित है, जहां तक पहुंचने के लिए कच्चे एवं जंगली रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। बरसात के दिनों में यह समस्या और भी विकराल हो जाती है, जिससे छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन सतीश चंद्र झा ने भी पक्की सड़क निर्माण की मांग उठाई, ताकि विद्यार्थ...