रांची, मई 29 -- खूंटी, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने शुक्रवार को ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम की संख्या एवं वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जांच की। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने वेयर हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा उपकरणों एवं उनके रखरखाव का जायजा लिया। साथ ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने वेयर हाउस में तैनात सुरक्षा बलों की लॉग बुक, अग्निशमन यंत्र समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जांच की। इस दौरान उपायुक्त ने तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने दायित्वों के प्रति सतर्क एवं...