उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण
पलामू, जून 5 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद कुमार, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस में सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने उप निर्वाचन पदाधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग स्तर से निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने हेतु ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा एवं निगरानी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.