दुमका, अप्रैल 29 -- दुमका। प्रतिनिधि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम वेयरहाउस में लागू विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों की विस्तार से समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता और रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। उपायुक्त ने परिसर का भ्रमण कर विद्युत व्यवस्था, अग्निशमन यंत्रों, तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने वेयरहाउस में प्रतिनियुक्त सुरक्षा बलों को अपने कर्तव्यों के प्रति सतर्क एवं सक्रिय रहते हुए सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करने का निर्देश दिया।-फोटो-28दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.