उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, किया सुरक्षा मानकों की जांच
रांची, जून 27 -- खूंटी, संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने शुक्रवार को जिले के ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, अग्निशमन उपकरणों, ईवीएम के सुरक्षित रखरखाव तथा लॉग बुक का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वेयर हाउस में सुरक्षित रखी ईवीएम का भौतिक सत्यापन भी किया गया। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ईवीएम वेयर हाउस के रखरखाव एवं सुरक्षा के लिए निर्धारित सभी मानकों और दिशा-निर्देशों की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- डीसी ने किया ईवीएम वे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.