दुमका, मार्च 17 -- उपायुक्त ने किया आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण से संबंधित समीक्षा बैठक दुमका, प्रतिनिधि।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न एजेंसियों को सौंपे गए आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि एनआरईपी को कुल 76 आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण का दायित्व दिया गया है, जिसमें से 41 केंद्रों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, 18 केंद्र निर्माणाधीन हैं तथा 17 केंद्रों का कार्य अभी प्रारंभ नहीं हुआ है।इसी प्रकार भवन प्रमंडल को 48 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य सौंपा गया था, जिनमें से 33 केंद्रों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, 11 निर्माणाधीन हैं तथा 4 केंद्रों का कार्य प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.