चाईबासा, जुलाई 10 -- चाईबासा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपना गणना प्रपत्र भरकर जिले के सभी मतदाताओं को डिजिटल माध्यम से इस प्रक्रिया में सहभागी बनने का संदेश दिया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। प्रत्येक पात्र मतदाता की भागीदारी इस अभियान की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि जिले का कोई भी मतदाता घर बैठे अपने मोबाइल अथवा कंप्यूटर के माध्यम से https://voters.eci.gov.in पोर्टल पर जाकर सरलता से अपना गणना प्रपत्र ऑनलाइन भर सकता है। यह भी पढ़ें- 87.09% गणना प्रपत्रों का हुआ वितरण, 29 जुलाई तक सभी कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य उपा...