उपायुक्त ने उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय चटाक का किया औचक निरीक्षण
रामगढ़, जून 17 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। विकास योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वयन और शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुधवार को उपायुक्त, रामगढ़ ऋतुराज ने दुलमी प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उपायुक्त ने उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, चटाक पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, तकनीकी संसाधनों और बुनियादी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त स्वयं भी क्लास टीचर की भूमिका में नजर आए और ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को पढ़ाया। अंत में उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए सक्सेस मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे आप अपने हर सपने को सच कर सकते हैं। आप सभी अभी से अपना एक लक्ष्य निर्धारित करें और उसे पाने के लिए पूरी एकाग्रता के साथ सिर्फ और सिर्फ अपनी पढ़ाई पर फोकस करें। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.