उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
रामगढ़, मई 23 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। शुक्रवार को उपायुक्त ऋतुराज ने नियमों के तहत तीन महीने (त्रैमासिक) में किए जाने वाले अनिवार्य निरीक्षण के क्रम में छत्तरमांडू स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया एवं वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रविन्द्र कुमार गुप्ता ने उपायुक्त को ईवीएम वेयरहाउस के सुरक्षा प्रोटोकॉल एवं रख-रखाव के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में मौजूद सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशमन व्यवस्था जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- वेयरहाउस का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण यह भी पढ़ें- डीएम ने जांची ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.