पाकुड़, अप्रैल 26 -- पाकुड़/हिरणपुर, प्रतिनिधि। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने शनिवार को सदर प्रखंड अंतर्गत सोनाजोड़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र सह प्री-नर्सरी स्कूल केंद्र रसीकटोला तथा हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत मणिडांगा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही शिक्षा, पोषण, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सर्वप्रथम सोनाजोड़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र सह प्री-नर्सरी स्कूल केंद्र रसीकटोला का निरीक्षण किया। उन्होंने सेविका द्वारा बच्चों को दी जा रही समावेशी शिक्षा, दैनिक गतिविधियों एवं प्रारंभिक शिक्षण व्यवस्था की विस्तार से जानकारी ली। उपायुक्त ने बच्चों को प्रतिदिन कराई जा रही गतिविधियों के साथ-साथ पोषण वाटिका, बच्चों को दिए जाने वाले आहार एवं पोषाहार की गुणवत्ता की जानकारी लेते हुए आवश्यक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.