पाकुड़, मई 2 -- ​अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने शनिवार को अमड़ापाड़ा प्रखंड का औचक निरीक्षण कर विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की जमीनी हकीकत जानी। इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पर्यटन स्थल प्रकृति विहार का भ्रमण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ​उपायुक्त सबसे पहले प्रखंड कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने विभिन्न विभागों के अभिलेखों और पंजियों की गहन जांच की।

जनगणना-2027 के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण इसके बाद उन्होंने जनगणना-2027 के लिए आयोजित शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया। उपायुक्त ने शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, इसे पूरी सटीकता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न करें। भ्रमण के क्रम में उपायुक्त प्रकृति विहार पहुंचीं।...