देवघर, मार्च 14 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। शनिवार को मधुपुर के किसान भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा मधुपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभी वार्ड पार्षद को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मौके पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने मधुपुर वासियों को शान्तिपूर्ण मतदान कराने में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधि संविधान का अनुपालन करते हुए अपने क्षेत्राधिकार का उपयोग विकास कार्यों के लिए करें। हम सभी का एक ही लक्ष्य है कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े अंतिम व्यक्ति तक वह सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, जो सरकार द्वारा उनके लिए बनायी गयी हैं। इसके अलावा उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि मधुपुर के विकास के लिए हर प्रकार का सहयोग प्रशासन द्वारा दिया जाएगा। साथ ही मधुपुर को स्वच्छ...