उपायुक्त के निर्देश में सूखे पेड़ों की की जा रही कटाई
हजारीबाग, मई 13 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। हजारीबाग के उपायुक्त हेमंत सती के निर्देशानुसार बड़कागांव के अंचलाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में सड़कों के किनारे सूखे पेड़ों की कटाई शुरू की गई। बड़कागांव के ढेंगा क्षेत्र में पेड़ों की कटाई 12 मई से शुरू की गई है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।इस संबंध में अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सड़कों के किनारे सूखे पेड़ दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहे थे। सूखे पेड़ों से कभी भी बड़ी घटना घट सकती थी। इसलिए उपायुक्त ने इसका संज्ञान लेते हुए सूखे पेड़ों की कटाई करने का निर्देश दिया है। जिन क्षेत्रों में सड़क किनारे सूखे पेड़ हैं, उन पेड़ों की कटाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- उपायुक्त के निर्देशन में सूखे पेड़ों की की जा रही कटाई काटे गए पेड़ों की लकड़ियों को वन विभाग को सौंप दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.