चतरा, जून 20 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। किसानों के लिए निर्धारित खाद की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजपुर थाना क्षेत्र के तुलबुल पंचायत अंतर्गत करमा मोड़ के डोका गांव में स्थित तीन गोदामों में छापेमारी कर लगभग 1200 बोरा डीएपी एवं यूरिया खाद बरामद कर गोदाम को सील कर दिया गया है। उपायुक्त को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) जहूर आलम, डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह तथा जिला कृषि पदाधिकारी रतन गौतम ने संयुक्त रूप से किया। अभियान में कान्हाचट्टी अंचल अधिकारी मनोज कुमार गोप एवं राजपुर थाना प्रभारी रुपेश कुमार भी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- जिले में किसानों को महंगी कीमत पर मिल रही है खाद प्रशासनिक टीम ने मौके पर जांच के दौरान अवैध रूप से भंडारित खाद को जब्त...