पलामू, जून 3 -- मेदिनीनगर। उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी प्रमोद कुमार दास के नेतृत्व में बुधवार को जिले के चियांकी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले एवं ट्रिपल राइडिंग करने वाले वाहन चालकों को माला पहनाकर सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई। हेलमेट पहनकर यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब फूल देकर सम्मानित किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने अभियान के दौरान लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवर स्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव सहित अन्य यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है। उन्होंन...