कोडरमा, मई 27 -- कोडरमा। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं। जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजना, राजस्व, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत अन्य जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक जांच कर त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का प्रशासनिक स्तर पर शीघ्र समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया...