उपायुक्त के जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं
कोडरमा, जून 12 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं। इस दौरान खातियानी जमीन पर अवैध कब्जा, मानदेय भुगतान नहीं होने, जमीन पर जबरन कब्जा कर करकट शीट का मकान निर्माण करने, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं उपायुक्त उत्कर्ष गुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.