उपायुक्त के आवास पर कराया गया जनगणना कार्य
दुमका, जून 6 -- दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के आवास पर स्व-गणना के माध्यम से जनगणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। यह कार्य सुपरवाइजर रूपेश कुमार झा एवं प्रगणक अर्चना कुमारी द्वारा पूरा किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जनगणना विकास योजनाओं एवं नीतिगत निर्णयों का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग करते हुए सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि स्व- गणना की प्रक्रिया सरल एवं सुविधाजनक है, जिससे जनगणना कार्य को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा करने में सहायता मिल रही है। उल्लेखनीय है कि उक्त कार्य एचएलबी-80 अंतर्गत भवन संख्या-147 एवं जनगणना मकान संख्या-287 में सीआईडी के माध्यम से संपन्न किया गया। यह भी पढ़ें- Census 2027: भवनों की गणना में दस्तावेज जरूरी नहीं, सिर्फ ना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.