पाकुड़, फरवरी 16 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में उद्यान प्रभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य एवं केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में राज्य उद्यान विकास योजना अंतर्गत उपयोजना उद्यान विकास की योजना के अवयववार प्रगति की समीक्षा की गई। जिला उद्यान पदाधिकारी ने जानकारी दी कि अधिकांश अवयवों के विरुद्ध लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है, जबकि ओल एवं अदरक का वितरण शेष है, जिसे फरवरी माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। शहरी कृषि एवं पार्क सुदृढ़ीकरण : प्रोमोशन ऑफ अर्बन फार्मिंग योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने अमरजीत सिंह बालिहार पार्क के सुसज्जीकरण एवं सौंदर्यीकरण करने का निर्देश दिया। मधुमक्खी पालन एवं हनी फेस्...