चतरा, दिसम्बर 26 -- चतरा, संवाददाता। उपायुक्त कीर्तिश्री जी शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुँचे आमजनों की समस्याएँ सुनीं। भूमि विवाद, आपूर्ति विभाग से संबंधित, स्वास्थ्य सेवाओं तथा शिक्षा विभाग से जुड़े मुद्दों सहित अनेक मामलों को लोगों ने उपायुक्त के समक्ष विस्तार से रखा। उपायुक्त ने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी मामलों का त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र समाधान मिल सके। गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक समाहरणालय में नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित किया जाता है। इस दौरान आमजन अपनी समस्याएँ सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रख सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.