जमशेदपुर, जून 19 -- उपायुक्त राजीव रंजन का जन शिकायत निवारण दिवस (जनता दरबार) अभी से कुछ देर बाद 12 बजे से शुरू होगा। इस अर्द्ध साप्ताहिक कार्यक्रम में जिला भर के लोग अपनी समस्या और सुझाव लेकर उपायुक्त से मिलते हैं। वे उन्हें लिखित ज्ञापन सौंपते हैं और समाधान की मांग करते हैं। उपायुक्त मामले की गंभीरता के अनुसार कुछ मामलों में तत्काल कार्रवाई का आदेश देते हैं। शेष मामलों में संबंधित विभाग को लिखित निर्देश जारी कर कार्रवाई करने के लिए कहते हैं। हर सप्ताह मंगलवार व शुक्रवार को 12 से 2 बजे की अवधि उपायुक्त ने आम लोगों से मिलने के लिए तय कर रखी है। यह भी पढ़ें- तीन दिनों में शिकायतों के निस्तारण का निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...