जमशेदपुर, जनवरी 29 -- जमशेदपुर। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और सीनियर एसपी पीयूष पांडेय ने गुरुवार को नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में फार्म बिक्री और नामांकन के कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद प्रशासनिक और पुलिस की टीम ने प्रखंड कार्यालय स्थित नई गोदाम का निरीक्षण किया है जहां स्ट्रांग रूम बनाने की तैयारी है। मालूम हो कि नगर निकाय चुनाव को लेकर जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के पार्षद पद पर नामांकन की व्यवस्था जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में की गई है। इससे प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी सभी तरह के कार्यों पर नजर बनाए हुए हैं ताकि शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव की प्रक्रिया हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.