रांची, मार्च 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। आगामी सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन ने सिरम टोली और हातमा स्थित सरना स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सरना स्थलों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सरना समितियों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त और एसएसपी ने सरना स्थलों के प्रवेश मार्ग, पूजा स्थल, श्रद्धालुओं के आवागमन के रास्ते, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग तथा सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। सरना समितियों के सदस्यों ने प्रशासन को बताया कि सरहुल के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरना स्थलों पर पहुंचते हैं। ऐसे में लाइटिंग, सड़क समतल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.