कोडरमा, फरवरी 9 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। जिले में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त ऋतुराज ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने रामेश्वर मोदी महादेव मोदी प्लस टू उच्च विद्यालय, चंदवारा; आदर्श मध्य विद्यालय तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय उरवां सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था का विशेष ध्यान रखते हुए पूरी सतर्कता बरती जाए, ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण और पारदर्शी वातावरण में संपन्न हो सकें। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया तथा परीक्षा वीक्षकों को परीक्षार्थियों का समुचित मार्गदर्श...