कोडरमा, मार्च 13 -- कोडरमा। समाहरणालय परिसर में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त ऋतुराज ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों में जमीन पर जबरन कब्जा कर मकान बनाने, जान से मारने की धमकी देने, आधार कार्ड रद्द होने, रास्ते में अवैध रूप से मकान निर्माण, मारपीट, जमीन हड़पने तथा जमीन पर जबरन निर्माण कार्य रोकने जैसे मामलों से जुड़े आवेदन शामिल थे।उपायुक्त ऋतुराज ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि जनता दरबार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.