कोडरमा, मार्च 13 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज ने शुक्रवार को ईवीएम वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में सुरक्षित रखे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रखी जाए तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने वेयरहाउस में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और अभिलेखों के संधारण की भी समीक्षा की।उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए वेयरहाउस का नियमित निरीक्षण क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.