हजारीबाग, मार्च 17 -- कटकमसांडी । प्रतिनिधि कटकमसांडी प्रखंड मुख्यालय में 18 मार्च को पलाश मार्ट का उदघाटन हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के हाथों किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी बीडीओ पूजा कुमारी ने दी। उन्होंने बताया कि आयोजित यह कार्यक्रम झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तत्वावधान में होगा। कार्यक्रम कटकमसांडी चट्टी स्थित हाई स्कूल के समीप सुबह 11:30 बजे आयोजित होगा।उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य स्थानीय स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना और ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.