शामली, अप्रैल 6 -- अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन द्वारा भाजपा जिला कार्यकारिणी में उपाध्याय समाज को प्रतिनिधित्व मिलने के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में योगी तेजपाल उपाध्याय एवं एमएलसी वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, मानस संगल ने अपने संबोधन में कहा कि उपाध्याय समाज गुरु गोरखनाथ की परंपरा से जुड़ा संगठित और जागरूक समाज है, जो शिक्षा, खेल और राजनीति सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ रहा है। वहीं एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे समाज का सम्मान है। योगी तेजपाल उपाध्याय ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम के संयोजक अनिल उपाध्याय ...