महोबा। संवाददाता, अप्रैल 27 -- उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर एक बेहद शर्मनाक विवाद सामने आया है। पार्टी की एक पूर्व जिला मंत्री ने भाजपा के जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है। भाजपा नेत्री ने आरोप लगाया कि जिला उपाध्यक्ष बनाने के बदले जिलाध्यक्ष ने शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। महिला नेत्री ने यह सनसनीखेज आरोप फेसबुक लाइव के जरिए किया है। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक तरफ भाजपा नारी वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष पर हमलावर है तो दूसरी तरफ पार्टी की ही महिला नेत्री का वीडियो वायरल होने और संगीन आरोपों से पार्टी के भीतर खलबली मची हुई है। मामला महोबा जिले का है।"लखनऊ-दिल्ली साथ चलना होगा": जिलाध्यक्ष पर संगीन आरोप महिला नेत्री ने फेसबुक लाइव आकर अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि हाल ही में जिले...