महाराजगंज, मार्च 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने महिला अस्पताल का जायजा लिया। लेबर रूम और गायनी वार्ड में भर्ती जच्चा और परिजनों से इलाज और भोजन व नाश्ता के बारे में जानकारी ली।जिला महिला अस्पताल के लेबर रूम में पहुंची। स्टाफ नर्स से प्रसव के बारे में जानकारी ली। लेबर रूम में प्रसव उपकरण और बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन को देखा। इसके बाद पीएनसी वार्ड में भर्ती जच्चा से सुबह और शाम मिलने वाले नाश्ता और भोजन के बार में पुछताछ की। यहां से द्वितीय तल गायनी वार्ड पहुंची। वार्ड में भर्ती जच्चा और उनके परिजनों से पैथॉलोजी जांच और इलाज के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने शिकायत रजिस्टर की मांग की। शिकायत रजिस्टर की जांच के बाद उन्होंने अस्पताल पहुंचने वाली महिलाओं की बेहतर इलाज सुविधा उपलब्ध कराने का निर...