सिमडेगा, मार्च 17 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नगर परिषद के नव-निर्वाचित उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने पुलिस लाइन के चेकनाका स्थित स्वराज शोरूम में एक ग्रामीण को ट्रैक्टर के चाभी की डिलीवरी की। मौके पर राहुल, राकेश, रोहित शर्मा और सुरेश शर्मा ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र का समग्र विकास होगा। मौके पर जिप सदस्य जोसिमा खाखा और नव-निर्वाचित उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से नए ट्रैक्टर की डिलीवरी कर क्षेत्र के किसानों और व्यवसायियों के लिए विकास का संदेश दिया। मौके पर दीपक ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि आप सबके प्यार और विश्वास ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया है। नगर परिषद में पारदर्शिता, विकास और जनहित को सर्वोपरि रखा जाएगा। हर समाज के सभी व्यक्ति की समस्या मेरी जिम्मेदारी होगी और समाधान हमारी प्राथमिकता।

हि...