उपाध्यक्ष ने किया चयनित आदर्श ग्रामों का निरीक्षण
गौरीगंज, अगस्त 14 -- अमेठी। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लखनऊ के उपाध्यक्ष विश्वनाथ ने शुक्रवार को जिले के चयनित आदर्श ग्रामों का भ्रमणकर स्थलीय निरीक्षण किया। शासन द्वारा चयनित आदर्श ग्रामों में विकासखंड गौरीगंज के ग्राम बाहापुर, विकासखंड जगदीशपुर के ग्राम हसवां सुरवन तथा विकासखंड जामों के ग्राम कमालपुर एवं नाऊपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान इन ग्रामों में प्रदेश स्तर पर चयनित संस्था यूपी सिडको अमेठी द्वारा गैप-फिलिंग के अंतर्गत कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की गई। उपाध्यक्ष ने विभिन्न परियोजनाओं एवं विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन कर उनकी प्रगति का जायजा लिया। हसवां सुरवन में निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना का नाम अंकित न पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.