बिहारशरीफ, मार्च 22 -- बिहारशरीफ, एक संवाददाता। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन के पिता बच्चु पासवान का निधन हो गया। उनके निधन के बाद रविवार को चिकित्सक व कर्मियों ने शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। डॉ. रंजन के पिता बिहार सरकार के उपनिर्वाचन पदाधिकारी पद से सेवानिवृत् हुए थे। 15 दिन पहले उनकी 37 वर्षीया पुत्री रश्मि का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया था। पुत्री के असमय जाने का गहरा सदमा वे सहन नहीं कर सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...