पीलीभीत, मार्च 14 -- पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष सात दिवसीय शिविर का समापन हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव मुरली मनोहर अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि उमा मलिक ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के कुल गीत से की गई, जिसके माध्यम से संस्थान की गौरवशाली परंपराओं और मूल्यों का स्मरण किया गया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।समारोह का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह और डॉ. कविता कनौजिया ने किया। डॉ. राखी मिश्रा और डॉ. शेफाली ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...