पीलीभीत, दिसम्बर 26 -- पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह का समापन कार्यक्रम उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यवाहक प्राचार्य प्रो विनय कुमार गर्ग ने कहा। उन्होंने कहा कि अटल जी ने राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत का जीवन भर पालन किया। उनके आदर्श हम सभी के लिए अनुकरणीय हैं। अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर अनुपम कुमार ने अटल जी को नमन करते हुए उनकी राष्ट्र सेवा को याद किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में ऐसे ही महान व्यक्तियों की जरूरत है। संचालन अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डाक्टर जितेंद्र नाथ मिश्रा ने किया। इस मौके पर समाजशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर दुर्गेशधर द्विवेदी,शिक्षाशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर मुकुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...