पीलीभीत, अगस्त 25 -- पीलीभीत। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत उपाधि महाविद्यालय में बंधन स्वच्छता का अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। ये अभियान 29 अगस्त तक चलाया जाएगा। स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दुष्यन्त कुमार ने किया। उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, स्वच्छ परिसर के निर्माण तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. राखी मिश्रा, एनएसएस छात्र इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गजेन्द्र सिंह, एनएसएस छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कविता कनौजिया ने विद्यार्थियों को स्वच्छता अभियान के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Shamli ...