पीलीभीत, मई 6 -- पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश उत्सव का शुभारंभ हो गया। प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव मुरली मनोहर अग्रवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो दुष्यन्त कुमार ने की। प्रवेश उत्सव में कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के प्रवेश उत्सव प्रभारी एवं शिक्षकों की उपस्थिति में बैठक की गई। बैठक में प्राचार्य प्रोफेसर दुष्यन्त कुमार ने प्रवेश उत्सव को मनाए जाने के संबंध में सचिव को बताया। प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय निरन्तर प्रगति कर रहा है। दो वर्षों से एमए अर्थशास्त्र में छात्र विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडल प्राप्त कर रहे हैं। प्रबंध समिति के सचिव ने प्रवेश उत्सव मनाए जाने के निर्णय को एक अभूतपूर्व कदम बत...