पीलीभीत, अगस्त 8 -- पीलीभीत। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के दीक्षांत समारोह में उपाधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा आस्था सक्सेना पुत्री संजीव कुमार सक्सेना ने बीकाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। उसने टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। महाविद्यालय को यह उपलब्धि पूरे 38 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद प्राप्त हुई है। आस्था सक्सेना अपने दिवंगत पिता के स्थान पर डीआईओएस कार्यालय में कार्यरत हैं। दीक्षांत समारोह में चार अगस्त को सांसद छत्रपाल गंगवार एवं विश्वविद्यालय के कुलपति ने आस्था सक्सेना को गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। आस्था का परिजनों व क्षेत्रीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...