बेगुसराय, अप्रैल 14 -- गढ़हरा(बरौनी)। बरौनी प्रखंड अंतर्गत उपस्वास्थ्य केंद्र गढ़हरा में एक चिकित्सक की पदस्थापना को लेकर जेडीयू श्रमिक सह तकनीक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष लाल बहादुर महतो ने मुख्यमंत्री समेत अन्श् संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा है। इसके जवाब में बरौनी प्रखंड चिकित्सा अधिकारी ने लिखित जवाब दिया है कि यहां वर्तमान में चार स्वास्थ्यकर्मी कार्यरत हैं जिसमें सीएचओ एक व एएनएम तीन हैं। उन्होंने कहा कि यहां कई बीमारियों के निःशुल्क ब्लड जांच कर दवा भी दी जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...