मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- कुढ़नी। रजला पंचायत के विशुनपुर मंगल स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र बंद रहने की ग्रामीणों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से शिकायत की है। राजकिशोर महतो, देवानंद महतो, कृष्ण कुमार, रामलखन साह, शिवशंकर साह आदि ने बताया कि डॉक्टर व कर्मी नदारद रहते हैं। बुधवार को लोग दवा लेने केंद्र पर पहुंचे थे, लेकिन दस बजे के बाद भी उपस्वास्थ्य केंद्र बंद था। उन्होंने दोषी चिकित्सक और कर्मी पर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...