उपस्वास्थ्य केंद्र निर्माण का विरोध करने वाली महिला गिरफ्तार
जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- परसूडीह के सरजामदा नाला के पास करीब 55 लाख की लागत से बन रहे उपस्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य का स्थानीय स्तर पर विरोध किया जा रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को जानकी देवी को हिरासत में लिया था। शनिवार को जानकी को जेल भेज दिया गया। जानकी देवी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, संबंधित भूमि सरकारी है। इस मामले में सूरज महतो उर्फ पटेल, नवीन शाह, राजू देवगम और संटू महतो के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इनमें सूरज महतो और संटू महतो, जानकी देवी के भाई जबकि नवीन शाह उनके पति हैं। मुख्य आरोपी प्रेम ओझा उर्फ झंटू की तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.