हरदोई, जून 3 -- हरदोई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने संविदा कर्मचारियों के लिए जारी नई उपस्थिति व्यवस्था का विरोध करते हुए चेतावनी दी है कि यदि 12 जून तक यह आदेश वापस नहीं लिया गया तो 15 जून को प्रदेशभर के एनएचएम संविदाकर्मी उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय का घेराव करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह ने कहा कि संविदा कर्मचारी पहले से ही उपस्थिति पंजिका और बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। इसके बावजूद केवल संविदा कर्मचारियों पर अतिरिक्त उपस्थिति व्यवस्था लागू करना भेदभावपूर्ण है। विभाग में संविदा कर्मियों से स्थायी कर्मचारियों की अपेक्षा अधिक कार्य लिया जाता है, लेकिन उनके साथ समान व्यवहार नहीं किया जाता। यह भी पढ़ें- डिप्टी सीएम कार्यालय का घेराव करेंगे एनएचएम संविद...