उपस्थिति शून्य दिखाने पर छात्राओं ने दर्ज करायी शिकायत
गाजीपुर, अप्रैल 7 -- गाजीपुर, संवाददाता। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीए और बीएससी की छात्राएं सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंची। उन्होंने डीएम अविनाश कुमार से छात्रवृत्ति फॉर्म में ' शून्य उपस्थिति ' दिखाए जाने के मामले में शिकायत दर्ज करायी। हालांकि प्राचार्य ने इस त्रुटि को जल्द ही ठीक कराने के लिए अश्वासन दिया है। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि 2025-26 के छात्रवृत्ति फॉर्म में उनकी उपस्थिति शून्य दिखायी गयी है। जबकि उन्होंने पूरे सेमेस्टर नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रही। अब छात्राओं को तकनीकी गड़बड़ी के कारण छात्रवृत्ति से वंचित होने का भय सता रहा है। इस मामलें ने डीएम ने महाविद्यालय के प्राचार्य से बातचीत किया। जिस पर प्राचार्य ने बताया कि विश्वविद्यालय को पत्र भेजकर त्रुटि में सुधार करने के लिए अपील किया गया है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.