मऊ, अप्रैल 8 -- मऊ, संवाददाता। जिले में चल रहे संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के तहत जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र ने बुधवार को विकासखंड परदहा अंतर्गत कहिनौर ग्राम पंचायत का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर की भी जांच की गई। जांच में अनियमितता सामने आई, जिसमें पाया गया कि सफाई कर्मी वीणा वादिनी के स्थान पर जितेंद्र तथा मोनिका गुप्ता के स्थान पर अवि गुप्ता द्वारा फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए संबंधित कर्मियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। जिला पंचायत राज अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है और इसमें किस...