उपस्थिति बनाने में अनियमितता करने पर शिक्षक से शोकॉज
भागलपुर, मई 31 -- भागलपुर । जिला शिक्षा कार्यालय अंतर्गत डीपीओ स्थापना ने ई- शिक्षाकोष पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में अनियमितता के लिए इस्माईलपुर उत्तरी भागलपुर प्राथमिक विद्यालय के विशिष्ट शिक्षक पीयूष रंजन को शोकॉज किया है। पत्र में कहा कि ई- शिक्षाकोष पर ऑनलाइन उपस्थिति की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि आपके द्वारा माह फरवरी से अबतक 36 दिन तक ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अनियमितता बरती गई है। ऐसे में 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण दें, नहीं तो नियम सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.