बागपत, मार्च 15 -- श्री हरचंद मल जैन इंटर कॉलेज टीकरी में उपस्थिति पंजिका में शिक्षकों के नाम में किए गए फेरबदल से नाराज शिक्षकों का धरना दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। धरनारत शिक्षकों ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों के मूल्यांकन के बाद बड़ा निर्णय लिया जाएगा।हरचंद मल जैन इंटर कॉलेज टीकरी में धरने पर बैठे शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रधानाचार्य पर उपस्थिति पंजिका के जरिए वरिष्ठता सूची में फेरबदल किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि जिनके नाम 10वें-11वें नंबर पर थे, उन्हें तीसरे-चौथे नंबर पर अंकित करा दिया गया। प्रधानाचार्य तानाशाही रवैया अपना रहे है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपस्थिति पंजिका में शिक्षकों के नाम बदलकर नियमों का उलंघन किया जा रहा है। वहीं, शनिवार को प्रधानाचार्य अपना कार्यालय बंद कर कालेज के हॉस्टल में बैठे रहे। धरने को चतुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.