महाराजगंज, मई 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परिषदीय विद्यालयों पर बच्चों का नामांकन, उनका ठहराव व गुणवत्तायुक्त शिक्षा को लेकर बीआरसी सदर पर संकुल शिक्षकों व प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीईओ सुदामा ने की।इस दौरान बीईओ ने सदर में नामांकन ,छात्र उपस्थिति, अध्यापक की समय से उपस्थिति, गुणवत्तायुक्त शिक्षा को बनाए रखने का निर्देश दिया। इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षकों के समस्याओं के समाधान विद्यालय और शिक्षा की गुणवत्ता पर भी चर्चा हुई। बीईओ ने कहा कि शिक्षक विद्यालयों पर समय से पहुंचे। आपसी तालमेल का विशेष ध्यान रखते हुए शिक्षण कार्य करें। इससे सदर के विद्यालय सभी क्षेत्रों में आगे रहे। बैठक में अध्यक्ष बैजनाथ सिंह, अखिलेश पाठक आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...